Garhwal Lok Sabha Candidate Aanil Baluni One to One : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। उत्तराखंड में पहले चरण यानि 19 अप्रैल को सभी 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बता दें उत्तराखंड के गढ़वाल सीट से बीजेपी ने उत्तराखंड के सीएम रहे तीरथ सिंह रावत का टिकट काटकर अनिल बलूनी को गढ़वाल सीट से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। बता दें उत्तराखंड की गढ़वाल सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने अनिल बलूनी को चुनावी मैदान में उतारा हैं। NEWS 24 ने बीजेपी प्रत्याशी और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया हेड अनिल बलूनी से की खास बातचीत। अनिल बलूनी ने क्या कुछ कहा आइए सुनते हैं?
कौन हैं अनिल बलूनी?
बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया हेड अनिल बलूनी पहली बार बीजेपी के टिकट पर उत्तराखंड के गढ़वाल से चुनाव लड़ रहे हैं गढ़वाल सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का टिकट काटकर अनिल बलूनी को चुनावी मैदान में उतारा हैं। बता दें राज्यसभा सासंद रहे अनिल बलूनी साल 2015 से अब तक राष्ट्रीय मीडिया के प्रमुख हैं। गुजरात, बिहार के राज्यपाल के ओएसडी रहे। 2009 में वन एवं पर्यावरण बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे।
गढ़वाल के विकास के लिए Anil Baluni का क्या है विजन?
अनिल बलूनी ने कहा कि अपनी मृातभूमि अपने इलाके के लिए, जहां मेरा बचपन बीता है उसके लिए कुछ कर सकूं । अपने लोगों के बीच आकर दुख-दर्द में भागीदारी करना अच्छा लगता है । कांग्रेस के लोग हाथ का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे, इस सवाल पर अनिल बलूनी ने कहा कि जो लोग विकास के साथ चलना चाहते है वो सब बीजेपी में आ रहे हैं । सगढ़वाल के विकास के लिए पर्यटन, तीर्थाटन को आगे बढ़ाना है और इन सबको रोजगार के साथ जोड़ना है
CDS के पैतृक गांव को बताया तीर्थस्थल
बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी ने पहले CDS General Bipin Rawat के पैतृक गांव जाकर हम उनको याद करते हैं । वहां जाकर लोगों से बात की तो लोगों ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने CDS को गली का गुंडा कहा था, इसको लेकर चुनाव में चर्चा तो होगी । राहुल गांधी ने अग्निवीर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था,इसको लेकर अनिल बलूनी ने कहा कि राहुल गांधी को कोई जानकारी नहीं है । राहुल गांधी सेना के शौर्य को कम करते हैं।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
40 mins agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines