Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में गुरुवार को भर्ती घोटालों के विरोध में बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया। इन घोटालों की सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे युवाओं का प्रदर्शन उग्र हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस की ओर से विरोध किया गया। इसी विरोध प्रदर्शन में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत (Former CM Harish Rawat) शामिल हुए थे।
युवाओं के समर्थन में शामिल हुआ कांग्रेस
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत खराब हो गई। वे देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में पहुंचे थे। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर छात्र और अन्य युवा संगठन देहरादून में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए लाठीचार्ज कर दिया।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1623985907941638144
प्रशासन ने लगाई धारा-144, सीएम धामी ने दिए ये आदेश
इस घटना के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड और देहरादून के 300 मीटर के दायरे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। ताकि युवाओं की ओर से ज्यादा विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सके। वहीं कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ेंः लाठीचार्ज के विरोध में बंद का आह्वान, लगी धारा 144, धामी ने दिए जांच के आदेश
पथराव में 15 पुलिस वाले घायलः उत्तराखंड पुलिस
पुलिस के अनुसार विरोध में हिंसा बढ़ने और युवाओं द्वारा पथराव में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालातों को देखते हुए पुलिस को बल का इस्तेमाल करना पड़ा। इस पर कांग्रेस पार्टी ने युवाओं पर पुलिस की बर्बरता को देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को भारी संख्या में कांग्रेसी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
नोटः उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines