चारधाम यात्रा पर देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद और सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड शासन और प्रशासन लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार ने रुद्रप्रयाग में अपना मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है। इस नेटवर्क को ‘जिला आपदा संसाधन नेटवर्क’ नाम दिया गया है। यह नेटवर्क न केवल आपदा या किसी विकट परिस्थिति में लगातार काम करेगा बल्कि इसमें मोबाइल डाटा, वॉयस कॉलिंग, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी विजुअल और वाई फाई की सुविधा भी है। रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने चार धाम यात्रा के लिए जिले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह पहल की है।
कैसे मिलेगा मुफ्त वाई फाई सुविधा का लाभ?
सफल परीक्षण के बाद शनिवार को यह सुविधा शुरू की गई। मुख्य विकास अधिकारी (रुद्रप्रयाग) जीएस खाती ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए तीर्थयात्रियों को वाई फाई सेटिंग में जाकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा। इसके बाद ‘वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी)’ क्रिएट कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फ्री वाई फाई सुविधा का लाभ 30 मिनट तक उठाया जा सकता है।
श्रद्धालुओं ने जताई खुशी
बाबा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस पर खुशी जताई और इसके लिए सरकार व जिला प्रशासन का आभार जताया। यह मोबाइल नेटवर्क न केवल आपदा या किसी भी मुश्किल हालात में लगातार संचालित रहेगा, बल्कि इसमें मोबाइल डेटा, वॉइस कॉलिंग और हाई क्वॉलिटी सीसीटीवी विजुअल्स की भी सुविधा मिलेगी। इसी के साथ रुद्रप्रयाग देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जिसके पास अपना अलग और संपूर्ण मोबाइल नेटवर्क है। जुलाई 2024 में केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई आपदा के दौरान जब अन्य मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से काम करना बंद कर दिए थे तब यह नेटवर्क यात्रियों, मजदूरों और बचाव दलों के लिए लाइफलाइन बना था। इससे रास्ते में फंसे लोगों का अपने घरों से संपर्क हो गया और राहत व बचाव कार्यों में भी काफी मदद मिली थी।
30 अप्रैल को हुई थी चार धाम यात्रा की शुरुआत
चार धाम यात्रा 2025 की आधिकारिक शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठान के बीच खुलने के साथ हुई थी। दो मई को केदारनाथ के कपाट खोले गए थे। जीएस खाती ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में कामयाब रही है और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए उचित व्यवस्था की गई है।
सीएम धामी ने क्या कहा?
सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर शुरू हो गई है। 4 मई को भगवान बद्रीनाथ विशाल के कपाट भी खुल जाएंगे और यात्रा पूरे जोरों पर शुरू हो जाएगी। हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और इसके लिए हमने उचित व्यवस्था की है। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 4 मई को खुलने वाले हैं। अब तक 22 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र यात्रा के लिए ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण करा चुके हैं।
दो दिनों में 55374 श्रद्धालु पहुंचे
केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। दो दिनों में ही 55,374 श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। शनिवार को 25,220 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं, शुक्रवार को बाबा केदार के धाम का कपाट खुलने के मौके पर 30,154 यात्री केदारधाम पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
59 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines