उत्तराखंड के देहरादून में खेत में ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई को लेकर विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी। वारदात के विरोध में विकासनगर में 2 गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। एक गुट के लोगों ने आरोपी के घर को आग लगा दी और बुल्डोजर से पूरे घर में तोड़-फोड़ की। विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे तक जाम कर दिया। भीड़ इतने गुस्से में है कि विकासनगर में तनाव चरम पर है।
गुस्साई भीड़ की पुलिस को दूर रहने की चेतावनी
विकासनगर में तनाव का माहौल देखते हुए पूरे देहरादून में इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है। भारी पुलिसबल तैनात करके विकासनगर को छावनी बना दिया गया है। भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लेकिन गुस्साई भीड़ ने पुलिसवालों को उनके आपसी झगड़े से दूर रहने की चेतावनी दे दी है। पथराव में 3 लोग घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करके धरपकड़ शुरू कर दी है।
पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने के आरोप
विकासनगर निवासियों ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विनोद, राजेश और अशोक का पूर्व प्रधान इस्तिपाक के भतीजे इम्तियाज से सिंचाई के पानी को लेकर झगड़ा हुआ। फिर रज्जाक, अमन, यूनूस, अनीस समेत 20-25 लोगों ने तीनों पर धारदार हथियारों और हथौड़े से हमला किया। बुरी तरह से घायल विनोद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हमले का CCTV वीडियो देखने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।
कार्रवाई तक विनोद का अंतिम संस्कार नहीं होगा
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वारदात के बाद भी आरोपी सरेआम खुले में घूम रहे हैं। विनोद का तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं किया जाता और आरोपियों के घर पर बुल्डोजर नहीं चलाया है। विवाद बढ़ता देखकर पुलिस ने 12 आरोपियों को नामजद करके कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर अड़े और आरोपियों के एनकाउंटर के साथ बुल्डोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
3 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
8 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
16 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
16 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
22 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines