Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में एक छात्र ने अपने टीचर को गोली मार दी। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र अपने लंच बॉक्स में तमंचा छुपाकर लाया था। कहा जा रहा है कि छात्र टीचर के थप्पड़ मारने से गुस्से में था। गोली लगने के बाद टीचर की हालत गंभीर है। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। इसका विरोध करने के लिए टीचर्स धरने पर बैठ गए हैं। वारदात के बाद से कई जगह पर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
छात्र ने टीचर को मारी गोली
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक घटना से सनसनी फैल गई। दरअसल, यहां के स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं क्लास के एक छात्र ने अपने ही शिक्षक की जान लेने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र अपने लंच बॉक्स में तमंचा छुपाकर लाया और टीचर को गोली मार दी। गंभीर हालत में टीचर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका विरोध करने के लिए CBSE बोर्ड से जुड़े टीचर्स हड़ताल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में स्टूडेंट ने की 10वीं के छात्र की हत्या, स्कूल में जमकर तोड़फोड़
थप्पड़ मारने से नाराज था छात्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छात्र को उसके टीचर ने किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से छात्र नाराज था, जिसका बदला लेने के लिए ही उसने टीचर को क्लास के अंदर ही गोली मार दी। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है।
पहले भी हो चुकी हैं स्कूलों में घटनाएं
बता दें कि अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया था। यह मामला इतना बढ़ गया कि स्कूल में अभिभावकों, हिंदू संगठनों और ABVP द्वारा तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां पर छात्रों के बीच झगड़े में चाकू चल गया था। वहां पर छात्र पानी बोतल में चाकू छुपाकर लाया था।
ये भी पढ़ें: ‘मेरा परिवार और मैं…’, घर पर फायरिंग के बाद आया Elvish Yadav का पहला रिएक्शन, क्या बोले राव साहब?
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
35 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
51 mins agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
1 hr agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
3 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines