Corbett Tiger Reserve Woman dies in tiger attack: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में बाघ द्वारा इंसानों पर हमले की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, बुधवार को एक बाघ ने नैनीताल के पास पटरानी कारगिल गांव की एक 32 वर्षीय महिला को मार डाला। यह 18 अक्टूबर के बाद से रिजर्व में बाघ द्वारा इंसानों के मारने का चौथा मामला है। इससे पहले, नवंबर और अक्टूबर में रिजर्व में तीन श्रमिकों को बाघों ने अपना शिकार बनाया था।
बता दें कि इस वर्ष, उत्तराखंड में बाघ के हमलों से करीब 9 लोगों की जान चली गई है, जिनमें से 4 अकेले सीटीआर में हुई हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामलों के लिए वन्यजीवों की बढ़ती आबादी, निवास स्थान का विखंडन, वन्यजीव गलियारों का अतिक्रमण और सीमांत वन क्षेत्र का शहरीकरण जैसे कारक जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें- अब उर्दू और फारसी अल्फाजों का नहीं होगा यूज, 115 साल पुराने कानून को बदलेगी सरकार
बढ़ रही हमले की घटनाएं
एक तरफ जहां, बाघों द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसी साल रिजर्व में उम्र संबंधी बीमारियों से लेकर क्षेत्रीय लड़ाई तक कई कारणों से नौ बाघों की भी मौत हो गई है। वहीं, इस दौरान पिछले छह महीनों में, कर्मचारियों ने बाघों की बढ़ती आबादी के बारे में कॉर्बेट और उसके आसपास लगभग 2000 लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की हैं। इसके बावजूद ग्रामीण अक्सर सावधानियां बरतने में लापरवाही बरतते हैं।
जंगल में लकड़ी बीनने गई थी महिला
वहीं, बाघों द्वारा इंसानों पर बढ़ रहे हमले को देखते हुए सीटीआर के निदेशक धीरज पांडे ने कहा कि बाघ की पहचान के लिए एक ड्रोन टीम और कैमरा ट्रैप को तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हाल में हुई इस घटना में हमले की शिकार अनीता देवी (32) दो अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल में गई थीं, तभी एक बाघ ने अनीता पर हमला कर दिया। भयभीत होकर अन्य दो महिलाएं भाग गईं और वन अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद इलाके में चलाए गए सर्च अभियान के बाद जंगल में लगभग 1 किमी अंदर महिला का शव मिला।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines