Corbett में फिर से टाइगर अटैक, लकड़ी बीनने गई महिला को जंगल में घसीट ले गया बाघ, 2 महीने में 4 की मौत

Corbett Tiger Reserve Woman dies in tiger attack: इस वर्ष, उत्तराखंड में बाघ के हमलों से करीब 9 लोगों की जान चली गई है, जिनमें से 4 अकेले सीटीआर में हुई हैं।

Corbett Tiger Reserve, Uttarakhand, Tiger attack, Corbett Tiger Reserve News, Uttarakhand News, Tiger

Corbett Tiger Reserve Woman dies in tiger attack: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में बाघ द्वारा इंसानों पर हमले की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, बुधवार को एक बाघ ने नैनीताल के पास पटरानी कारगिल गांव की एक 32 वर्षीय महिला को मार डाला। यह 18 अक्टूबर के बाद से रिजर्व में बाघ द्वारा इंसानों के मारने का चौथा मामला है। इससे पहले, नवंबर और अक्टूबर में रिजर्व में तीन श्रमिकों को बाघों ने अपना शिकार बनाया था।

विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष, उत्तराखंड में बाघ के हमलों से करीब 9 लोगों की जान चली गई है, जिनमें से 4 अकेले सीटीआर में हुई हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामलों के लिए वन्यजीवों की बढ़ती आबादी, निवास स्थान का विखंडन, वन्यजीव गलियारों का अतिक्रमण और सीमांत वन क्षेत्र का शहरीकरण जैसे कारक जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन

बढ़ रही हमले की घटनाएं

एक तरफ जहां, बाघों द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसी साल रिजर्व में उम्र संबंधी बीमारियों से लेकर क्षेत्रीय लड़ाई तक कई कारणों से नौ बाघों की भी मौत हो गई है। वहीं, इस दौरान पिछले छह महीनों में, कर्मचारियों ने बाघों की बढ़ती आबादी के बारे में कॉर्बेट और उसके आसपास लगभग 2000 लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की हैं। इसके बावजूद ग्रामीण अक्सर सावधानियां बरतने में लापरवाही बरतते हैं।

विज्ञापन

जंगल में लकड़ी बीनने गई थी महिला

वहीं, बाघों द्वारा इंसानों पर बढ़ रहे हमले को देखते हुए सीटीआर के निदेशक धीरज पांडे ने कहा कि बाघ की पहचान के लिए एक ड्रोन टीम और कैमरा ट्रैप को तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हाल में हुई इस घटना में हमले की शिकार अनीता देवी (32) दो अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल में गई थीं, तभी एक बाघ ने अनीता पर हमला कर दिया। भयभीत होकर अन्य दो महिलाएं भाग गईं और वन अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद इलाके में चलाए गए सर्च अभियान के बाद जंगल में लगभग 1 किमी अंदर महिला का शव मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ