उत्तराखंड में जारी भारी बारिश एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार जिले के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर के माध्यम से ग्रामीण एवं जलमग्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। बचाव एवं राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, टूटे हुए पुल एवं जल से घिरे घरों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों की पर्याप्त व्यवस्था हो, जिसमें भोजन, पानी, दवाइयां एवं साफ-सफाई की सुविधाएं उपलब्ध हों। जिन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल स्थानांतरित किया जाए। किसानों को हुई फसल क्षति का त्वरित आंकलन कर मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य शिविर स्थापित कर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
11 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
4 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
22 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines