Uttarakhand Cloudburst Inside Story: उत्तराखंड में बदल फटने के बाद तबाही का वो खौफनाक मंजर दिखने को मिला, जिसने NDRF के सदस्यों को भी झकझोर कर रख दिया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान NDRF की टीम ने मलबे के नीचे से महिला और 2 बच्चों के निकाले, लेकिन इस दौरान उन्होंने दिल दहला देने वाली तस्वीर देखी. तीनों शव मां और उसके 2 जुड़वा बेटों के थे, जिन्हें मां आखिरी सांस तक सीने से चिपकाए बैठी थी. मलबा उठाते हुए महिला बैठी हुई अवस्था में थी और उसने अपने 10 साल के दोनों बेटों को बांहों में जकड़कर सीने से लगा रखा था.
यह भी पढ़ें: चमोली आपदा में 25 घर तबाह, 20 लोग घायल, 200 प्रभावित, 14 लापता; सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट
पति बचा, पत्नी और बच्चों की मौत
हालांकि NDRF की टीम ने महिला के पति कुंवर सिंह को तो जिंदा मलबे से निकाल लिया, लेकिन टीम उसकी 38 साल की पत्नी कांता और उसके दोनों बेटों को नहीं बचा सकी. वहीं कुंवर सिंह ने जब पत्नी कुंती और बच्चों की हालत देखी तो वह चीखें मार-मार कर रोने लगा. कांता और दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे, लेकिन आखिरी सांस तक वह उन्हें बचाने की कोशिश करती रही. जिस शख्स ने वह मंजर देखा, उसकी आंखों से आंसू बहे. कांता चीखती चिल्लाती रही, लेकिन कोई समय रहते उसे निकाल नहीं पाया. इस तरह एक मां की ममता मलबे के नीचे दबकर मौत से हार गई.
यह भी पढ़ें: किश्तवाड़ आपदा में अब तक 60 लोगों की मौत, 116 लोग किए गए रेस्क्यू, सीएम उमर ने किया दौरा
3 दिन पहले फटा था बादल
बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में कुंतरी गांव में 17 सितंबर को बदल फटने से हजारों टन मलबा आया, जिसे नीचे कई घर दब गए थे. NDRF और SDRF की टीमों ने एक मकान से लोगों के चिल्लाने की आवाजें सुनीं. करीब 32 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे के नीचे दबे एक घर से छत को कटर मशीनों से काटकर कुंवर सिंह नामक शख्स को निकाल लिया गया, लेकिन उसकी पत्नी और दोनों बेटे तब तक दम तोड़ चुके थे, तीनों के शव बरामद हुए. कुंतरी गांव में 7 लोगों ने जान गंवाई. 2 के शव गुरुवार को मिले और 5 शव शुक्रवार को बरामद हुए.
यह भी पढ़ें: ‘बच्चे को बचा रहा था तब तक पत्नी खो गई…’, किश्तवाड़ आपदा में पीड़ितों की रुह कंपाने वाली आपबीती
4 गांवों में मची भयंकर तबाही
बता दें कि भारी बारिश के चलते 17-18 सितंबर की रात को करीब 2:30 बजे चमोली जिले के नंदानगर तहसील में बादल फटने से भयंकर आपदा आई थी. फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा, धुर्मा और सरपाणी गांवों में सबसे ज्यादा तबाही मची. बादल फटने के बाद आए पानी, मिट्टी और पत्थरों के नीचे कई मकान दब गए और खेत बर्बाद हो गए. NDRF और SDRF की टीमों ने सेना और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लेकर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया.
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
2 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
3 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
8 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines