हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

उपद्रवियों से नुकसान का पैसा वसूलेगी सरकार, उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एक्शन

Uttarakhand Claim Tribunal: दंगों के चलते सार्वजानिक संपत्ति को काफी नुकसान होता है। दंगाई अक्सर तोड़फोड़ कर देते हैं, संपत्ति को जला देते हैं। इनमें सरकारी या निजी दोनों तरह की संपत्तियां होती हैं। अब इसे लेकर उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand Claim Tribunal: उत्तराखंड सरकार ने उपद्रव फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए बड़ा कदम उठाया है। उपद्रवियों से सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस मुद्दे को लेकर कानून बनाने पर मंजूरी दे दी है।

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का बड़ा कदम 

हड़ताल, उपद्रव फैलाने, बंद या विरोध प्रदर्शन, आदि के दौरान लोग सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें सरकारी और निजी दोनों तरह की संपत्ति होती है। इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। दंगे करने वालों पर अब उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार सख्ती से पेश आएगी।

यह भी पढ़ें: कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उपेंद्र सिंह रावत का चुनाव लड़ने से इनकार

नुकसान का आंकलन कर वसूला जाएगा पैसा

सोमवार को हुई उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया गया। इसके अंतर्गत सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर मुकदमा दर्ज होने की स्थिति में सर्किल ऑफिसर अपनी रिपोर्ट संबंधित जिलाधिकारी को प्रेषित करेंगे। जिलाधिकारी ने जो क्लेम ट्रिब्यूनल बनाया है उसमें, कोर्ट कमिश्नर के माध्यम से नुकसान आंका जाएगा और इसके बाद कानून के अंतर्गत संबंधित व्यक्ति से पैसों की वसूली की जाएगी।

“दंगों में जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है उसके नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही की जाएगी। राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को इस तरह भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और एक ऐसी नजीर बनाई जाएगी जिससे देवभूमि के नाम से मशहूर उत्तराखंड की पवित्र भूमि को कलंकित करने वाले उपद्रवियों की पीढियां भी सालों तक याद रखेंगी।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें