(अधीर यादव, देहरादून)
Uttarakhand Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में अधिक भीड़ आने की वजह से 5 दिन में व्यवस्था काफी चरमरा गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को विशेष आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि अफसर चारों धामों में ही कैंप करें, इस बाबत निर्देश दिए जाएं। सचिव स्तर के अधिकारियों को चार धाम यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए लगातार कहा जा रहा है। ऐसे में अब शासन ने एक और बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि चार धाम यात्रा में मंदिरों के 200 मीटर के दायरे में किसी तरह मोबाइल का प्रयोग नहीं होना चाहिए। मोबाइल प्रयोग करने से भी यात्रा में व्यवधान पैदा हो रहा है।
यह भी पढ़ें:बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे कौन? राजनीति में नहीं, Bollywood में करेंगे एंट्री
मंदिर के आसपास न तो कोई वीडियो बना पाएंगे और न ही मोबाइल का किसी तरह से प्रयोग कर सकेंगे।लगातार भीड़ बढ़ने की वजह से अब उत्तराखंड शासन ने बड़ा फैसला लिया है। 200 मीटर के दायरे में अगर कोई भी श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग करता हुआ दिखाई देगा, तो न केवल पुलिस उसको रोकेगी। बल्कि हो सकता है कि उसके ऊपर कार्रवाई भी की जाए।
यह भी पढ़ें:केदारनाथ में हुआ चमत्कार! 50 मीटर गहरी खाई में गिरी 2 साल की मासूम, सही सलामत बाहर आई
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं कि 200 मीटर के दायरे में किसी तरह का कोई भी मोबाइल श्रद्धालु प्रयोग न कर सकें, वे सुनिश्चित करें। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में लगातार भीड़ कंट्रोल करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही शासन ने कुछ और फैसले भी यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए लिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि दूसरे प्रदेशों के अधिकारियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में इस बात का प्रचार और प्रसार करें कि कोई भी श्रद्धालु चार धाम यात्रा में बिना पंजीकरण के न आए। जिन लोगों का पंजीकरण हो गया है, वे अपनी संबंधित तारीख में ही स्टेट में प्रवेश करें।
गलत वीडियो या अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाने और प्रशासन का साथ देने की अपील की है। मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा में हर साल की तुलना इस साल भी भीड़ अधिक पहुंच रही है और ऐसे में हमने यह फैसला लिया है कि बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा करने वालों को रोका जाएगा। अब हम जगह-जगह पर गाड़ियों की चेकिंग और श्रद्धालुओं से बातचीत करके ही उन्हें आगे भेजेंगे। ताकि चारों धामों पर अचानक भीड़ न बढ़े। कुछ ही दिनों में यात्रा पटरी पर आ जाएगी। इसके साथ ही शासन ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी तरह की अफवाह या गलत वीडियो चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines