---विज्ञापन---

Uttarakhand Avalanche : 6 फीट बर्फ के नीचे अभी भी दबे 8 मजदूर, 47 बचाए गए; बचाव अभियान जारी

Uttarakhand Avalanche : उत्तराखंड के चमोली जिले के माना में हिमस्खलन के कारण सीमा सड़क संगठन (BRO) के 55 मजदूर फंस गए थे। अब तक 47 मजदूरों को बचा लिया गया है, जबकि 8 की तलाश जारी है। खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में बाधाएं आ रही हैं।

---विज्ञापन---

Uttarakhand Avalanche : उत्तराखंड के चमोली जिले के माना में हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन (BRO) के 55 मजदूर फंस गए थे, जिसमें से 47 को बचा लिया गया है और 8 मजदूरों की तलाश की जा रही है। खराब मौसम के कारण तलाशी या बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं, बार-बार ऑपरेशन को रोकना पड़ रहा है। शुरुआत में खबर आई थी कि कुल 57 मजदूर फंसे थे, लेकिन उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसे खारिज कर दिया था।

भारतीय सेना के ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लन ने बताया, “भारतीय सेना ने पूरी रात बचाव अभियान चलाया। भारतीय सेना की एक पार्टी ने हिमस्खलन में फंसे 14 और लोगों को बचाया। उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया जा रहा है, और उनमें से एक की हालत गंभीर है।”

---विज्ञापन---


इससे पहले उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 33 मजदूरों को बचा लिया गया है, जबकि 22 का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 57 मजदूरों के फंसे होने की शुरुआती रिपोर्ट गलत थी क्योंकि घटना के समय दो मजदूर छुट्टी पर थे।

---विज्ञापन---

मजदूरों को बचाने में झोंकी ताकत

शुक्रवार की सुबह-सुबह हुए इस हिमस्खलन की वजह से बीआरओ कैंप 6 से 7 फीट बर्फ के नीचे दब गया। 65 से अधिक कर्मियों को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है। बचाव के दौरान पहले दस मजदूरों को खोजा गया और फिर बाद में कुल 33 मजदूरों तक बचाव कर्मी पहुंच गए, लेकिन 22 की तलाश में कई बाधाएं आ रही हैं।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार रेक्स्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों के संपर्क में हैं।

---विज्ञापन---

सामने आए मजदूरों के नाम

First published on: Mar 01, 2025 07:54 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola