चमोली हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा सांसद अनिल बलूनी, वीडियो शेयर कर दिखाए उत्तराखंड के हालात

Chamoli Cloubdburst Video: उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में बारिश और बादल फटने से आफत मची हुई है. बीजेपी सांसद अनिल बलूनी भी इस आपदा के शिकार हुए. हालांकि, उनकी जान बच गई लेकिन उनके द्वारा शेयर वीडियो में पहाड़ टूटकर गिरते दिखाई दिए.

Source-News24
विज्ञापन

Chamoli Cloubdburst Video: उत्तराखंड में बादल फटने और लैंडस्लाइड से हालात एक बार फिर बिगड़ गए है. इस बीच बीजेपी सांसद अनिल बलूनी भी टूटते पहाड़ों के बीच फंस गए थे. हालांकि, समय से पीछे हटते हुए उन्होंने खुद को सुरक्षित कर लिया था. मगर उनका वीडियो साफ बताता है कि वहां के हालात कैसे है. दरअसल, वे आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा ले रहे थे. उसी समय उनके सामने एक पहाड़ भरभराकर गिर गया. ये खौफनाक मंजर कैमरे में रिकॉर्ड हुआ, जो साफ बताता है कि इस समय वहां की स्थिति कितनी गंभीर है. हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना के दौरान किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है.

भरभराकर गिरा पहाड़

बीजेपी सांसद ने यह वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक पहाड़ भरभराकर ऐसा नीचे गिर गया जैसे मानों उसमें जान ही न बची हो. पहाड़ गिरते समय कई गाड़ियां भी नीचे खड़ी थीं और सांसद के साथ आए लोग भी मौजूद थे। हालांकि, किसी भी गाड़ी को या इंसान को कोई क्षति नहीं हुई है. इस तरह पहाड़ों का गिरना लोगों के लिए गंभीर बात है, खासतौर पर स्थानीय लोगों के लिए.

विज्ञापन

भीषण आपदा में उत्तराखंड

सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो शेयर करते समय पोस्ट में यह भी लिखा है कि इस साल उत्तराखंड में भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन हुआ है. इससे उत्तराखंड को इतने गहरे घाव मिले हैं, जो जल्दी भरना मुमकिन नहीं है. वे कल शाम आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में हालात का मुआयना कर रहे थे, जिस दौरान यह घटना घटी थी. इस दृश्य को अपनी आंखों से देखते हुए सांसद ने कहा कि इस समय उत्तराखंड भीषण आपदा से गुजर रहा है.

बाबा केदार करें सबकी रक्षा

अनिल बलूनी ने राज्य के हालातों को देखते हुए बाबा केदारनाथ से गुहार लगाई है कि वे सभी के जीवन को सुरक्षित रखें, स्वास्थ्य और खुशहाली की वापसी जल्द से जल्द हो सके. साथ ही उन्होंने इस आपदा में हमेशा लोगों की रक्षा करने में लगे NDRF और SDRF के अधिकारियों की भी सराहना की है.

विज्ञापन

CM धामी ने भी जताया दुख

चमोली में बादल फटने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर हालात के जायजा लेने की बात कही है. उन्होंने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि स्थानीय लोग सुरक्षित और सतर्क रहे. राहत-बचाव कार्यों में लगे कर्मियों को भी तत्काल मौके पर पहुंचने पर सराहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ