उत्तराखंड कैबिनेट ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव किया पारित, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

Uttarakhand Cabinet Meeting: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को श्रद्धांजलि दी गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Uttarakhand Council of Ministers

उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया।

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक में पंचायत चुनाव, कार्यप्रभारित कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ, वित्त, कार्मिक, शिक्षा, राजस्व समेत विभिन्न विभागों से संबंधित बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। साथ ही कैबिनेट बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय शौर्य और अदम्य साहस को नमन करते हुए वीर सैनिकों और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सेना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्रालय के प्रति सर्वसम्मति से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिपरिषद के प्रस्ताव में कहा गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अदम्य साहस, अपार पराक्रम और उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल की सफलता को दर्शाता है। यह अभियान भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और आत्मबल का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया है।’

विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

मंत्रिपरिषद ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि यह ऐतिहासिक सैन्य अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और भारतीय सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव अंकित रहेगा। इस प्रस्ताव को भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा ताकि उत्तराखंड की जनता की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया जा सके।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘उत्तराखण्ड वीरभूमि है, जहां से देश की सेना में सेवा देने वाले हजारों जवान देश की रक्षा में सदैव अग्रणी रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह अभियान भारतीय सेना की श्रेष्ठता को दर्शाता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व और रक्षा मंत्रालय की दूरदर्शिता का भी परिचायक है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ