हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, पत्नी के उत्पीड़न और जान से मारने का प्लान बनाने का लगा है आरोप

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू को यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को 15 अक्तूबर 2026 से ही उनकी तलाश थी. साहू पर पत्नी से उत्पीड़न और जान से मारने की योजना बनाने का आरोप लगा है.

विज्ञापन
रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू (Photo-ANI/ X(rekhaaryaoffice))

Rekha Arya Husband Girdhari Lal Sahu Arrested: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ ‘पप्पू गिरधारी’ को देहरादून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है. वो पत्नी की शिकायत पर 15 अक्टूबर 2026 को एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे. रेखा आर्य ने उन पर घरेलू उत्पीड़न, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जान से मारने की योजना बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

पुलिस की तलाश हुई खत्म

पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गिरधारी लाल साहू की तलाश की जा रही थी. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उनके संभावित ठिकानों पर कई बार छापेमारी की गई, लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं आए. आखिरकार झांसी में उनकी गिरफ्तारी हुई.

15 अक्टूबर को दर्ज हुई थी FIR

उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी. इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया गया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- क्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? सदियों पुराना इतिहास खंगाल रही ASI; चीनी यात्री शुआनजांग से जुड़ा है कनेक्शन

अग्रिम जमानत और FIR रद्द कराने की याचिका खारिज

इस गिरफ्तारी से बचने के लिए गिरधारी लाल साहू ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. इसके अलावा 4 नवंबर 2026 को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग वाली उनकी याचिका भी खारिज कर दी थी.

विज्ञापन

पति ने भी लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

इस विवाद में गिरधारी लाल साहू ने भी अपनी पत्नी रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगाए थे. दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते मामला लगातार सुर्खियों में रहा. अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई अहम होगी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola