Uttarakhand Budget: उत्तराखंड (Uttarakhand) की नवनिर्मित विधानसभा गैरसैंण (Gairsain) में इस बार राज्य का बजट 2023 (Uttarakhand Budget) 15 मार्च को पेश किया जाएगा। बताया गया है कि उत्तराखंड की विधानसभा में 13 मार्च से बजट सत्र शुरू होगा।
बजट को लेकर सुझाव और प्रतिक्रियाएं मांगी गईं
उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार बजट तैयार करने के लिए सभी वर्गों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। हर वर्ग से सुझाव लिए जा रहे हैं। राज्य के समावेशी बजट को तैयार करने के लिए युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और नए उभरते युवा उद्यमियों से प्रतिक्रियाएं भी मांगी गई हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1632597651459026947
कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इससे पहले 4 मार्च को सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक गैरसैंण में होगी। इसी बीच विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने, भर्ती घोटाले, अंकिता हत्याकांड और अडाणी मामले का विरोध करने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ेंः श्रद्धालुओं के लिए और आसान हो जाएगी चारधाम यात्रा, सरकार का गूगल मैप से करार
विधानसभा का घेराव करेगा विपक्ष
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने बताया कि युवा, महिलाएं और मजदूर वर्ग सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस बजट सत्र के पहले ही दिन गैरसैंण में विधानसभा का घेराव और प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पार्टी के सभी प्रमुख नेता और सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे कैबिनेट की अध्यक्षता
13 से 18 मार्च तक होने वाले बजट सत्र को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विधानसभा का सत्र को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
7 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
12 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
12 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines