Uttarakhand Budget 2025 Highlights: उत्तराखंड विधानसभा में आज वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया गया है। बजट में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं किसानों की पेंशन के लिए 42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं महिलाओं को नंदा गौरा योजना के तहत 157 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
पढ़ें बजट की बड़ी घोषणाएं
1.शारदा काॅरिडोर के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
2. स्मार्ट सिटी में इलेक्ट्रिक बसों के लिए 6.5 करोड़
3. होमगार्ड कल्याण कोष के लिए 1 करोड़
4.यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए 30 करोड़
5.पेयजल और सिंचाई योजनाओं के लिए 490 करोड़
6.सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 1811 करोड़ का प्रावधान
7.विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी के लिए 918 करोड़ का प्रावधान
8.अन्नपूर्ति योजना के लिए 600 करोड़
9.प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 54 करोड़
10.प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण- 207 करोड़
11.गरीब परिवारों के लिए रसोई गैस अनुदान- 55 करोड़
12.मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु 60 करोड़
13.ट्राउट प्रोत्साहन योजना के तहत 146 करोड़
14.14.नंदा गौरा योजना के लिए 157 करोड़
15.जमरानी बांध के लिए 625 करोड़
16.एमएसएमई के लिए 50 करोड़
17.मेगा प्रोजेक्ट योजना के तहत 500 करोड़
18.सौंग बांध के लिए 75 करोड़
19.सड़कों के लिए 900 करोड़
20.टिहरी झील के विकास के लिए 100 करोड़
21.चारधाम मार्ग सुधारीकरण के लिए 10 करोड़
22.प्रदेश में 220 किमी लंबी नई सड़के बनेगी
23.कैंपा योजना के लिए 395 करोड़
वहीं बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आवास पर पूजा की। वित्त मंत्री ने तुलसी, केले के पौधे की पूजा की। उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के लिए बड़ा है। क्योंकि सरकार आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट पेश करने जा रही है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि हर वर्ग के लिए कुछ बेहतर लेकर आए।
ये भी पढ़ेंः UP Budget 2025: 4 नए एक्सप्रेसवे, 16 मेडिकल काॅलेज, छात्राओं को स्कूटी…पढ़ें यूपी के बजट की बड़ी घोषणाएं
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines