Uttarakhand Budget 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) की गैरसैंण विधानसभा में बजट सत्र (Uttarakhand Budget 2023) चल रहा है। 13 मार्च से शुरू हुए सत्र का आज तीसरा दिन है।
आज प्रदेश सरकार की ओर राज्य का बजट 2023 पेश किया गया। वहीं विपक्ष अपने तीखे तेवर में है। कांग्रेस की ओर से पूर्व में ही घोषणा की गई थी कि प्रदेश भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करेगी।
- उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 77407 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें जोशीमठ समेत युवाओं के लिए राज्य सरकार ने खजाना खोल दिया है।
- जोशीमठ में भू-धंसाव (जमीन धंसने) को लेकर सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
- केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में चल रहे आश्रम पद्धति के 16 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस चलेंगी।
- उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने कहा कि लोक सेवा आयोग की तैयारी करने वाले युवाओं को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- बजट में युवा शक्ति पर विशेष ध्यान देते हुए सीएम प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- भर्तियों परीक्षाओं में धांधली और घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़े कानून बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
- सरकार की ओर से नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स का भत्ता बढ़ाया गया है।
- बजट में पिछड़े वर्ग की जातियों की कन्याओं (छात्राओं) के लिए एक करोड़ 90 लाख छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है।
- वर्ष 2025 तक राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने के विजन के साथ जी-20 के लिए 100 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है।
- राज्य में बालिका साइकिल योजना के लिए सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये का प्रवाधान किया गया है।
- उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा नौकरी करेगा नहीं बल्कि नौकरी देगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि स्वरोजगार योजना के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- उत्तराखंड की गैरसैंण विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट भाषण देना शुरू कर दिया है। इस बजट में युवाओं पर खास फोकस होने की उम्मीद है।
वित्त मंत्री प्रेमचंद दो दिन पेश करेंगे बजट
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार आज राज्य का बजट 2023 पेश करेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत केबिनेट के मंत्री और विपक्ष के विधायक गैरसैंण विधानसभा पहुंच चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आज और कल यानी दो दिन तक बजट पेश करेंगे। सीएम ने पूर्व में कहा था कि बजट युवाओं, महिलाओं और कारोबारियों (रोजगार) पर केंद्रित रहेगा।
13 मार्च से शुरू हो चुका है बजट सत्र
उत्तराखंड में विपक्ष सरकार के विरोध में है। 13 मार्च से गैरसैंण विधानसभा में शुरू हुए बजट सत्र के साथ ही कांग्रेस हंगमा कर रही है। कांग्रेस की मांग है कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की सीबीआई से जांच कराई जाए। बता दें कि मंगलवार को विधानसभा में हंगामा करने पर विधानसभा स्पीकर रितु भूषण खंडूरी ने कांग्रेस के 15 विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित किया था।
यह भी पढ़ेंः विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने कांग्रेस के कई विधायक एक दिन के लिए निलंबित किए
इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
आगामी बजट को लेकर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि बजट में राज्य में निवेश के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ राज्य में बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में 600 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती का भी संकेत दिया था।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 hr agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
6 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
11 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
11 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines