Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस के ड्राइवर का अचानक संतुलन बिगड़ गया। बस लगभग 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 27 लोग सवार थे, जिसमें से 21 को बाहर निकाल लिया गया है। 20 से अधिक यात्री घायल हैं, जिनमें तीन लोगों की हालत नाजुक है। सभी यात्रियों को चोटें लगी हैं।
बस गिरने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए थम गई। सूचना के बाद आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए। अधिकारियों के अनुसार लोगों को चोटें लगी हैं। लेकिन जन हानि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि बस श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। अचानक ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। जिसके बाद बस सीधी गहरी खाई में जा गिरी। टीम ने घायलों को बाहर निकाला और उनको एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर आया गया। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।
20 से अधिक यात्री घायल
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हादसा हुआ है। 20 से अधिक यात्री ऐसे हैं, जिनको चोटें लगी हैं। बस गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही थी। गंगनानी के पास चालक ने एकदम कंट्रोल खो दिया। हादसे के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के अलावा पुलिस और वन विभाग के कर्मी पहुंची। वहीं, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी और राजस्व विभाग की टीमों ने भी मोर्चा संभाल लिया। गंगनानी और हर्षिल से भी मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हैं।
गंगनानी चौकी इंचार्ज हरिमोहन ने बताया कि उनको हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे मौके पर आए। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि डॉक्टरों की टीमें घायलों के इलाज में जुटी हैं। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines