---विज्ञापन---

Uttarakhand Avalanche से जिंदा बच निकले 2 भाई, बताया मौत को कैसे दी मात?

Uttarakhand Avalanche : उत्तराखंड के माणा गांव में हिमस्खलन से 55 मजदूर फंस गये थे। इसमें से 50 लोगों को रेस्क्यू टीम ने अब तक बचाया है और पांच लोगों की तलाश जारी है। चमोली के रहने वाले दो भाइयों ने मौत को मात दे दी है।

Uttarakhand Avalanche : उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में बर्फ का पहाड़ टूटने के कारण तबाही जैसे मंजर हैं। वहां मौजूद BRO के 55 मजदूर फंस गए थे, जिसमें से अधिकतर को निकाल लिया गया है लेकिन आठ मजदूरों की अभी भी तलाश हो रही है। बर्फ के तूफान में फंसने वालों में नैनीताल के दो भाई भी शामिल थे लेकिन दोनों मौत को मात देकर वापस आ चुके हैं।

माणा गांव में आए बर्फीले तूफान में फंसे लोगों में नैनीताल जिले के रहने वाले नरेश बिष्ट और दीक्षित बिष्ट भी शामिल थे। दोनों माणा गांव में नौकरी करने के लिए गए थे लेकिन तूफान में फंस गए थे। इसके बाद से ही परिवार वालों की हालत खराब हो गई थी लेकिन अब इस परिवार में खुशी का माहौल है।

---विज्ञापन---

नरेश बिष्ट के पिता धन सिंह बिष्ट का कहना है कि शुक्रवार शाम 8 बजे नरेश से बात हुई है और उसने अपना हाल-चाल बताया है। उनका कहना है कि मेरा बेटा और भतीजा दोनों ही ठीक हैं और दोनों ही आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिंदा बचे लोगों के अनुसार, उन्हें जिंदा बचने की उम्मीद नहीं थी लेकिन गनीमत रही कि वहां मौजूद जवानों की नजर उन पर पड़ गई और वह अभी जिंदा हैं।


साथ ही, नरेश की माता दुर्गा का कहना है कि हमारा बेटा बिल्कुल ठीक है और भतीजे से भी बात हुई है। दोनों ठीक हैं। नरेश की माता दुर्गा का कहना है कि नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से आज हमारे दोनों बच्चे एकदम ठीक हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :  ‘मौत’ के साये में जिंदगी की तलाश करते जवान, तस्वीरों में देखें हौसला

क्या है ताजा अपडेट?

उत्तराखंड के चमोली में हुए हिमस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 4 तक पहुंचने की खबर है। शनिवार को 17 मजदूरों को बचाया गया, जबकि शुक्रवार को 33 लोगों को बचाया गया था। लापता मजदूरों की तलाश जारी है। बता दें कि माणा गांव के नजदीक 28 फरवरी की सुबह 7:15 बजे बर्फ का पहाड़ खिसका था, जिसकी चपेट में 55 मजदूर आ गए थे। जिस वक्त हादसा हुआ, सभी मजदूर कंटेनर हाउस में थे और सभी उसी में फंस गए थे।

First published on: Mar 01, 2025 03:33 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola