Anti-Mobile Exercise: उत्तराखंड के एक स्कूल में मोबाइल फोन के खिलाफ अजीब एक्टिविटी के कारण कई बच्चे डर के मारे रोने और चिल्लाने लगे, जिसके बाद स्कूल जांच के घेरे में आ गया है. ये घटना ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा के बिरिया मझोला स्थित आदर्श इंडिया मोंटेसरी स्कूल में हुई. स्कूल ने छात्रों को स्मार्टफोन और स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए ये एक्टिविटी ऑर्गेनाइज की थी.
क्या है पूरा वाक्या?
इस एक्टिविटी के तहत एक बच्चे की आंखों पर पट्टी बांधी गई और उसके आस-पास लाल रंग का लिक्विड लगाया गया ताकि ऐसा लगे कि उसकी आंखों में गंभीर चोट लगी है. इसके बाद बच्चे ने अपने क्लासमेट्स को बताया कि उसने बहुत ज्यादा मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था और इसी वजह से डॉक्टरों ने उसकी दोनों आंखें निकाल दी हैं.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 23 ग्लेशियर को खतरा, नेपाल की बाढ़ के बाद मंडराया खौफ, नई रिसर्च में खुलासा
बच्चों में जबरदस्त घबराहट
इस डरावनी बात से दूसरे बच्चे डर गए और उनमें से कई रोने और चिल्लाने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बच्चे बार-बार कह रहे हैं कि वो अब कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे और उनसे दूर रहने का वादा कर रहे हैं. स्कूल का मकसद इस एक्टिविटी के जरिए ज्यादा स्क्रीन टाइम के असर के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी देना था, खासकर उन बच्चों के लिए जो लंबे समय तक गेमिंग या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इस अजीब तरीके की आलोचना हुई क्योंकि इससे में घबराहट फैल गई थी.
यह भी पढ़ें- टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी है आपकी फोन स्क्रीन, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा, जानें बचने के लिए क्या करें
जांच के आदेश दिए गए
आखिरकार यह वीडियो स्थानीय अधिकारियों की नजर में आया और उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए. ऊधम सिंह नगर के जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. खटीमा के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट तुषार सैनी ने भी माना कि ऐसी एक्टिविटीज से बच्चों में डर पैदा हो सकता है और स्कूल मैनेजमेंट को सलाह दी गई है कि वो ऐसे प्रोग्राम से बचें जिनका छात्रों पर बुरा असर पड़ सकता है. अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
16 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
5 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
7 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
7 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
9 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
11 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines