हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

खतरे के मुहाने पर उत्तराखंड; चुंगी बडेथी सुरंग को लेकर अधिकारी परेशान, उत्तरकाशी में बड़े भूस्खलन की आशंका

विज्ञापन
चुंगी बडेथी सुरंग।

Uttarakhand Landslide: इस बार बारिश ने सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को प्रभावित किया है। ताजा जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बडेथी सुरंग के पास हो रहे भूस्खलन से बड़े नुकसान की आशंका है। साथ ही अधिकारी भी मामले को लेकर काफी चिंतित हैं।

28 करोड़ रुपये से बनाई थी सुरंग

भूस्खलन के बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सुरंग की सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने तीन साल पहले करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से हाईवे पर सड़क की सुरक्षा के लिए गैलरी (सुरंग) का निर्माण कराया था। ये 310 मीटर लंबी, 10 मीटर चौड़ी और 11 मीटर ऊंची है।

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश के कारण शनिवार सुबह गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बंद करना पड़ा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात ठप है।

ये रास्ते हैं पूरी तरह से बंद

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि गंगोत्री राजमार्ग सुनागर और स्वारीगढ़ में बंद है, जबकि यमुनोत्री राजमार्ग डाबरकोट, स्यानाचट्टी और कई अन्य स्थानों पर बंद है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के धसड़ा गांव को बड़े भूस्खलन का खतरा है।

यहां बड़े भूस्खलन का खतरा

अधिकारी ने कहा कि उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के धसदा गांव में एक बड़ा भूस्खलन होने की संभावना है। इस स्थान पर गांव की जमीन रोजाना धंस रही है। अधिकारी ने कहा कि गांव में भूस्खलन की स्थिति को देखने के लिए एक टीम नियुक्त की जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा, हम भूस्खलन की स्थिति की जांच के लिए गांव में एक टीम भेजेंगे।

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें