Uttarakhand Accident: मसूरी-देहरादून रूट पर खाई में गिरी बस; 2 लड़कियों की मौत, कई लोगों के घायल होने की आशंका
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Uttarakhand Accident: मसूरी-देहरादून रूट पर एक रोडवेज बस रविवार को अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार दो लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका है। हादसा मसूरी देहरादून मेन रोड पर शेरगाड़ी के पास हुआ।
बस के खाई में गिरने की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम, फायर ब्रिगेड की टीम, आईटीबीपी और एक एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। घायलों को खाई से निकालकर अनुमंडल अस्पताल लंढौर भेजा जा रहा है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1642443122989989888
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 22 यात्रियों से भरी बस मसूरी से देहरादून से आ रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मसूरी, आईटीबीपी और अन्य राहत दलों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया।
हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर मौजूद मसूरी पुलिस ने बताया कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर हुए बस हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। हादसे में अन्य सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
खाई में बस के गिरने की सूचना के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने बयान जारी किया है। ITBP ने कहा है कि हमारे जवानों ने मसूरी-देहरादून राजमार्ग पर एक खाई से 26 लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि मसूरी से देहरादून लौट रही राज्य परिवहन की एक बस जेपी मोड़ के पास नियंत्रण खोने के बाद 150 फीट नीचे गिर गई। बचाए गए सभी लोगों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: