UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक युवक ने अपनी कार से पुलिस की पीसीआर समेत कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। पुलिस कर्मियों (Noida Police) ने जब उसे पकड़ने की कोशिक की तो आरोपी अपनी एसयूवी गाड़ी लेकर भाग निकला। गुरुवार देर रात पुलिस ने उसकी गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया, जिसके बाद उसे नोएडा-दिल्ली सीमा से गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली का रहने वाला है शांतनु सिंह
नोएडा पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय एक युवक ने बुधवार रात सेक्टर-126 में एक निजी विश्वविद्यालय के पास से कथित तौर पर एक पीसीआर वैन (पुलिस की गश्ती गाड़ी) समेत कई गाड़ियों में अपनी एसयूवी गाड़ी से टक्कर मार दी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी शांतनु सिंह दिल्ली का रहने वाला है। बुधवार को अपने दोस्तों से मिलने नोएडा आया था।
दोस्तों से मिलने सेक्टर-125 आया था
नोएडा के एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि शांतनु सिंह अपने उन दोस्तों से मिलने आया था। उसके दोस्त सेक्टर-125 के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं और पास के पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहते हैं। बताया गया है कि दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर पीसीआर वैन मौके पर पहुंची।
घटना के बाद मौके से भागा
आरोप है कि पुलिस की गाड़ी को देख कर शांतनु अपनी एसयूवी गाड़ी को तेज रफ्तार में लेकर भागा। इस दौरान उसने अपनी गाड़ी से पहले पीसीआर में टक्कर मारी और फिर रास्ते में खड़ी अन्य गाड़ियों में भी टक्कर मारी।
गाड़ी नंबर से किया ट्रैक, गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोप को गुरुवार को नोएडा-दिल्ली सीमा से गिरफ्तार किया गया था। एसीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने नंबर के आधार पर कार को ट्रैक किया। इसके बाद सेक्टर-126 पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नोएडा-दिल्ली बॉर्डर से उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
20 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines