हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sonam Chishti: योगी सरकार की मंत्री सोनम ने UP के अफसरों को अगले जन्म किन्नर बनने का दिया श्राप, जानें क्यों?

विज्ञापन
Sonam Chishti

Sonam Chishti: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री किन्नर सोनम चिश्ती ने राज्य के अफसरों को श्राप दिया है। कहा कि अगले यूपी के अफसर जन्म किन्नर हो जाएंगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने अधिकारियों को जमकर लताड़ा है।

दरअसल, यह पूरा मामला राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले का है। सोनम चिश्ती लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही थीं। जैसे उनकी गाड़ी बाराबंकी जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर बारा टोल के पास पहुंची, उन्होंने देखा कि तमाम गोवंश बैठे हैं। उन्होंने अपनी गाड़ा रुकवाई और वहां के हालात पर वीडियो बनाया।

देखिए VIDEO…

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1679869379914219521?s=20

अफसर खा जा रहे चारा-भूसा

वीडियो में देख सकते हैं कि सोनम चिश्ती टोल के पास हाइवे पर गोवंश के बीच बैठ जाती हैं। कहती हैं कि हमारे सरकार योगी आदित्यनाथ जी इतना अच्छा काम कर रहे हैं। गोवंश संरक्षण के लिए योगीजी बहुत काम कर रहे हैं। पैसा दे रहे हैं। लेकिन यूपी के भ्रष्ट अधिकारी गोवंश की देखभाल नहीं कर रहे हैं। इन अधिकारियों के चलते गोमाता को दर-दर भटकना पड़ रहा है। सड़क पर गोवंश बैठे हैं। लोग आ-जा रहे हैं। मैं मांग कर रही हूं कि जो अधिकारी गोवंश का चारा-भूसा खा जा रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने श्राप देते हुए कहा कि अगले जन्म में इन अधिकारियों को किन्नर जन्म मिलेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Gyanvapi Mosque Case: वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद की कार्बन डेटिंग पर फैसला रखा सुरक्षित, 21 जुलाई को आएगा आदेश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola