प्यार का पंचनामा; महिला ने फेसबुक प्रेमी के लिए अपने पति को दी खौफनाक मौत, कांप जाएगी रूह
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने फेसबुक प्रेमी के लिए अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़िए –मऊ में पूर्व विधायक के प्रपोत्र की हत्या! घर से बुलाकर ले गए थे कुछ लोग, पुलिस को इस बात की आशंंका
जानकारी के मुताबिक मामला बरेली जिले के छावनी क्षेत्र का है। यहां कंधारपुर गांव में रोहित कुमार (27) अपनी पत्नी आरती (24) के साथ रहता था। शनिवार को रोहित को शव छावनी क्षेत्र के एक खेत में पड़ा हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू की।
जांच में सामने आया था कि रोहित की गला काट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने शक के आधार रोहित की पत्नी से पूछताछ की। सख्ती दिखाई तो उसने सारा राज उगल दिया। बरेली के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की फेसबुक पर अनुज पटेल नाम के शख्स से दोस्ती हुई थी। दोनों ने महिला के पति रोहित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
बरेली पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए आरती, उसके फेसबुक दोस्त अनुज पटेल (20) और उसके दोस्त विवेक कुमार (19) को गिरफ्तार कर लिया। एसपी (शहर) राहुल भाटी ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा है।
बता दें कि महाराजगंज में भी सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिला अपने दो बच्चों को लेकर चली गई थी। महिला का पति अपने बच्चों और पत्नी को खोज रहा था। शिकायत पर पुलिस ने महिला, दोनों बच्चों और उसके फेसबुक प्रेमी को बरामद करके मामले का खुलासा किया था।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: