हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज, स्वामी प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल

विज्ञापन

Ramcharitmanas Row: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रामचरितमानस (Ramcharitmanas Row) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विवादित बयानों के बाद रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामचरित मानस की प्रतियां फाड़ी और जलाई गईं। इस मामले में देर रात लखनऊ की पीजीआई थाना पुलिस ने सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़िए –Nirmal Choudhary: थप्पड़ कांड के बाद सरकार ने जारी किया ये आदेश, जानें इस पर क्या बोले छात्रसंघ अध्यक्ष और नेता

मौर्य के समर्थन में लोगों ने किया था विरोध प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इन 10 लोगों में से पांच को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। बाकी पांच की तलाश की जा रही है। बता दें कि रामचरित मानस पर सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन करते हुए रविवार को आखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया था। महासभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रामचरित मानस के पन्नों की प्रतियां जलाई थीं।

और पढ़िए –‘मर जाऊंगा, लेकिन BJP के साथ नहीं जाऊंगा’ CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1619944877613264897

तहरीर में इन लोगों को बनाया आरोपी

इसके बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद अखिलाफ भारत महासभा और हिंदू महासभा समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। रविवार देर रात भाजपा के एक पदाधिकारी की ओर से लखनऊ के पीजीआई थाने में स्वामी प्रसाद मौर्य, देवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह, एसएस यादव, संतोष वर्मा, सलीम समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

गंभीर धाराओें में दर्ज हुआ मुकदमा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में नारेबाजी करने पर नौ नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने रामचरितमानस की प्रतियां भी फाड़ीं और जलाई थीं। तहरीर के बाद पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें