6 new expressway in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार विकास के मामले में प्रदेश को पर दिन एक नए मुकाम पर पहुंचाने में जुटी हुई है। एक तरफ यूपी राम मंदिर निर्माण के साथ इतिहास रचने जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश अब विकास को रफ्तार देने के लिए छह नए एक्सप्रेस वे बनाने की तैयारी कर रही है। इन छह नए एक्सप्रेस वे बनने के बाद देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला यूपी एक नया इतिहास रचकर देश के विकास को गति देने का काम करेगा।
यूपी का हर जिला एक दूसरे से होगा कनेक्ट
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि आने वाले समय में प्रदश सरकार की ओर से यूपी में होने वाले छह नए एक्सप्रेस वे के निर्माण से पूरे उत्तर प्रदेश का एक-एक जिला आपस में सीधे कनेक्ट होगा। इतना ही नहीं, इनके निर्माण क बाद यूपी के आस पास के पड़ोसी राज्यों से संपर्क भी बेहतर है सकेगा। इसके साथ ही यूपी के अलग अतल जिलों में भी सफर के दौरान जाम और दुर्घटनाओं से निजात मिल सकेगी।
देशभर के कुल एक्सप्रेस-वे का 50 फीसदी हिस्सा यूपी में करने का है लक्ष्य
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से देशभर के कुल एक्सप्रेस-वे का 50 फीसदी हिस्सा सिर्फ उत्तर प्रदेश में होने का लक्ष्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बीते समय के पांच एक्सप्रेसवे के बाद प्रस्तावित हुए छह नए एक्सप्रेस वे प्रदेश सरकार के इस लक्ष्य को पूरा कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभी उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रे-वे हैं, जिनमें से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के साथ गंगा एक्सप्रेस वे अभी निर्माणाधीन है और इसके निर्माण का काम भी तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में देश के कुल एक्सप्रेसवे का 37.7 फीसदी एक्सप्रेस-वे अकेले उत्तर प्रदेश में है। आने वाले समय में बनने वाले छह नए एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद ये हिस्सेदारी 50 फीसदी तक हो जाएगी।
इन जिलों को आपसे में जोड़ेंगे 6 नए एक्सप्रेस-वे
नंदी ने आने वाले समय में निर्मित होने वाले एक्सप्रेस-वे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में 110 किलोमीटर वाला प्रयागराज-वाराणसी एक्सप्रेस-वे, 110 किलोमीटर वाला मेरठ से हरिद्वार एक्सप्रेस-वे शाहजहांपुर-बरेली होते हुए रामपुर, रूद्रपुर उत्तराखण्ड सीमा तक एक एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। इसके साथ ही चित्रकूट जिले से प्रयागराज तक के लिए एक्सप्रेस-वे, झांसी लिंक एनएच-27 से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे और चित्रकूट से मिर्जापुर तक विंध्य एक्सप्रेस-वे और 63 किलोमीटर वाले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
4 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines