UP Weather Update News: उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर पिछले 24 घंटे से जारी है। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेशभर में अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक स्कूल पर आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चे घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं बारिश के कारण हुई अन्य घटनाओं में सैकड़ों मवेशी भी मारे गए हैं। राज्य के हालातों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिले में स्कूलों को बंद किया गया है। इससे पहले लखनऊ के सभी स्कूलों को भी बंद किया गया था।
इन जिलों में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण हरदोई, कन्नौज, देवरिया, कानपुर शहर, रामपुर, संभल और उन्नाव समेत कई जिलों में हादसों में मौतों की घटनाएं सामने आई हैं। बताया गया है कि पिछले 24 घंटे से मुरादाबाद, रामपुर, बाराबंकी, कन्नौज, बिजनौर, कासगंज, हाथरस, अमरोहा, बहराइच, मैनपुरी, हरदोई, संभल, लखनऊ, बदायूं, शाहजहांपुर, कानपुर, फिरोजाबाद, बरेली, फर्रुखाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और फतेहपुर में भारी बारिश हुई।
सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हालातों को देखते हुए सभी प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को राहत कार्य में जुटने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी की ओर से कहा गया है कि सभी प्रभावित जिलों के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखें और क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। जहां भी जरूरत हो वहां तत्काल मदद पहुंचाएं। सीएम ने कहा है कि जहां भी जलभराव की स्थिति पैदा हो, वहां तुरंत पानी की निकासी का प्रबंध करें।
यहां स्कूल बंद करने का आदेश
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और बाराबंकी के जिलाधिकारी ने खराब मौसम की स्थिति और आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को आज यानी 12 सितंबर को बंद रखने का आदेश दिया है। उधर, मुरादाबाद में तीन दिनों की भारी बारिश के बाद धान और सब्जियों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं और खेतों में पानी भर गया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने प्रभावित इलाकों का दौरा करके स्थिति के सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं।
अभी और होगी बारिश
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईएमडी की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन यानी 17 सितंबर तक बारिश का कहर जारी रह सकता है। आईएमडी ने खास तौर पर यूपी के 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही बताया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में करीब 400 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
43 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines