उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। राज्य के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां हीट वेव के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को राज्य के कुछ जिलों में गरज और आंधी की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा के आसपास के इलाकों में गरज के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
इसके अलावा प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ के आसपास के इलाकों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में NBCC ने रोका काम, फ्लैट खरीदारों ने साइट को घेरा
IMD के अनुसार राज्य के प्रयागराज में 30.4, बहराइच में 23.6, बरेली में 25.2, फुरसतगंज में 41, गोरखपुर में 24.8, झांसी में 28.4, लखनऊ-एयरपोर्ट में 31.6 और मेरठ में 38.6 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।
कल कैसा होगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन 29 अप्रैल को मंडल में कई हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
7 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
9 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
9 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
10 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
11 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
15 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
16 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
17 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines