ग्रेटर नोएडा वेस्ट में NBCC ने रोका काम, फ्लैट खरीदारों ने साइट को घेरा

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार को फ्लैट खरीदारों ने NBCC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खरीदारों का आरोप है कि NBCC ने मार्च 2025 में पजेशन देने का समय दिया था, लेकिन अब काम रोक दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर उनका इंतजार बढ़ गया है।

buyers Protest

buyers Protest

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार को National Buildings Construction Corporation (India) Limited (NBCC)  ने एक बिल्डर प्रोजेक्ट के 4 टावरों का काम रोक दिया। इससे गुस्साए फ्लैट खरीदारों ने साइट का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। खरीदारों ने NBCC पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। खरीदारों का आरोप है कि NBCC पर बार-बार निर्माण कार्य रोक रहा है जो सरासर गलत है।

विज्ञापन

इन टावरों का काम है बंद

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली लेजर वैली के सैकड़ों फ्लैट मालिकों ने निर्माणाधीन साइट पर प्रदर्शन किया। फ्लैट मालिकों का कहना है कि एनबीसीसी अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। कंस्ट्रक्शन की डेडलाइन मार्च 2025 से आगे बढ़ गई है। प्रदर्शन के बाद एनबीसीसी अधिकारियों के साथ बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि तीन टावर A1, G1, H1 अक्टूबर 2025 तक पूरे होंगे। F1 टावर नवंबर 2025 में पूरा होगा। बाकी चार टावर B1, C1, D1, E1 का काम वाईएफसी प्रोजेक्ट से वापस लेकर नया टेंडर जारी किया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया में लगेगा इतना समय

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नए टेंडर की प्रक्रिया में एक महीने का समय लगेगा। इसके बाद एक साल में चारों टावर पूरे कर लिए जाएंगे। आम्रपाली लेजर वैली में कुल 32 टावर हैं। इनमें वेरोना हाइट्स के तहत 4,964 फ्लैट और आदर्श आवास योजना के तहत 1,906 फ्लैट बनाए जा रहे हैं।

अगस्त 2020 में शुरू किया था काम

विज्ञापन

फ्लैट खरीदारों का कहना है कि आदर्श आवास योजना के 8 टावरों का निर्माण वाईएफसी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने अगस्त 2020 में शुरू किया था। पांच साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। सुप्रीम कोर्ट ने फ्लैट खरीदारों की समस्या को देखते हुए आम्रपाली ग्रुप से प्रोजेक्ट लेकर एनबीसीसी को सौंपा था।

4 से 8 मंजिल की है बिल्डिंग

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आम्रपाली लेजर वैली के इस प्रोजेक्ट में 4बीएचके, 3बीएचके और 2बीएचके समेत दूसरे प्रीमियम श्रेणी के फ्लैट बनने हैं। बिल्डिंग चार से 8 मंजिल की है। वहीं, हर मंजिल पर फ्लैट की संख्या अलग-अलग। सभी परियोजनाओं को मिलाकर करीब 80 टावर बनेंगे। बेसमेंट क्षेत्र को छोड़कर निर्मित क्षेत्र लगभग 2.23 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंचने का अनुमान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ