Weather Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश भी कोल्ड वेव झेल रहा है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर ‘घने से बहुत घना कोहरा’ की चेतावनी जारी की है।
शीतलहरों के कारण स्कूलों की छुट्टियां
आईएमडी के लखनऊ प्रभारी मोहम्मद दानिश के मुताबिक मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति की भविष्यवाणी की है। बता दें कि प्रदेश में शीतलहरों को देखते हुए कई जिलों में 12 तक के स्कूलों की छुट्टियां भी कर दी गई हैं। इतना ही नहीं कोहरे के कारण भीषण हादसे भी सामने आ रहे हैं।
दिन और रात के तापमान में महज 6 डिग्री का फर्क
लखनऊ के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह घना कोहरा होने के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। साथ ही क्षेत्र में कोल्ड-डे की स्थिति भी रह सकती है। बता दें कि सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
विभाग का पूर्वानुमान है कि यूपी में ज्यादातर शुष्क मौसम रहेगा। बता दें कि नए साल के दिन राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में महज छह डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया था।
यूपी के इन जिले में 10 डिग्री से कम तापमान
इसी तरह से रविवार को मेरठ में 5.5 डिग्री, झांसी में 5.6, मुजफ्फरनगर में 6.2, हरदोई में 7, इटावा में 7.2, बरेली में 7.3, अलीगढ़ में 7.4, बस्ती में 8, शाहजहांपुर में 8.1, हमीरपुर में 8.2, गोरखपुर में 8.4, फैजाबाद में 9.5 और फतेहगढ़ में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
कोहरे के कारण हो रहे हादसे, जा रही जानें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में घने कोहरे के कारण भीषण हादसे हो रहे हैं। सोमवार सुबह ही उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान इलाके में एक बोलेरो गाड़ी और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले रविवार को जालौन में भी खाई में ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। यहां भी हादसे का कारण कोहरा बना।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
6 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
7 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
8 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
12 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
22 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines