यूपी के 14 जिलों में गरजेंगे बादल, आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में अगले एक-दो दिन तक मौसमी बदलाव देखने को मिल सकता है। यूपी में गर्मी के बीच 18 अप्रैल से एक बार फिर आंधी और बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों का अपडेट दिया है।

Uttar Pradesh
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है। यूपी में पिछले दिनों आंधी और बारिश के चलते तापमान में भी कमी आई है। हालांकि, जैसे ही बारिश का दौर थमा है, वैसे ही तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आज और आने वाले कई दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। दरअसल, 16 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से आंधी और बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ बारिश के बाद तापमान में कमी आने का अनुमान जताया गया है। जानिए आज किन जिलों में कैसा मौसम रहेगा।

आज किन जिलों में अलर्ट

नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में आज मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी उनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौसी, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बतिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आने वाली 18 और 19 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया है। यूपी के ज्यादातर जिलों में फिर से बादल छाएंगे। 18 अप्रैल से आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है। बीते दिन यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें, तो यह 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस (-1.9), आगरा में 37.2 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस और बांदा में 36. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ