उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम करवट ले रहा है। भीषण गर्मी के बाद 2 मई की सुबह कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का सिलसिला आने वाले कई दिनों तक जारी रह सकता है। आज कई जिलों में बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पश्चिमी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जानिए आज किस जिले में कैसा मौसम रहेगा।
नोएडा-गाजियाबाद में बारिश
मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 2 मई की सुबह से ही बारिश होनी शुरू हो गई है। नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई है। आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अम्बेडकरनगर के आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, रोजगार भी कर सकेंगे शुरू
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, तखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर में झोंकेदार हवाएं (गति 40-60 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। साथ ही इस दौरान बिजली की चमक, घने बादल छाए रहेंगे।
ये भा पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में रातभर हुई बारिश, चलीं तेज हवाएं, मौसम हुआ सुहाना, राष्ट्रीय राजधानी में येलो अलर्ट
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 hr agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
5 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
10 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines