UP Weather Update: होली के बाद देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। 14 मार्च को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम के वक्त मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। रात में कई जगह पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में 15, 16 और 17 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है। जानिए आज किन जिलों में बारिश होगी और कहां पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 15 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यूपी के जिन जिलों में बारिश हो सकती है, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद, कासगंज, झांसी, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, महोबा, ललितपुर, जालौन, कानपुर, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और अमरोहा का नाम शामिल है। इन जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
आज होगी ओलावृष्टि
मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बाघपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा और बिजनौर के आसपास के जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा, आज 5 जिलों के तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिन जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, उसमें पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, बरेली और संभल का नाम शामिल है। यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके बाद 16 और 17 मार्च को भी बारिश का ये सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।
बीते दिन कितना रहा तापमान?
बीते 24 घंटे में लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में आगरा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, कानपुर में अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: भूकंप के जोरदार झटकों से दहशत! Atlantic Ocean और तिब्बत में आया 3 से 6 की तीव्रता वाला Earthquake
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines