नोएडा-गाजियाबाद समेत 17 जिलों में चलेगी लू, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों दोहरा मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है, तो कुछ के लिए मेघगर्ज और वज्रपात की संभावना जताई है। आज दिन में नोएडा में लू चल सकती है। जानिए बाकी जिलों में मौसम कैसा रहेगा।

Uttar Pradesh weather
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में देशभर के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऐसा ही बदलाव यूपी के कुछ जिलों में भी देखने को मिला। राज्य में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ बारिश, तो दूसरी तरफ चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन अब राज्य के कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल के लिए यूपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 3 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में आज चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती और कुशीनगर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। नोएडा में आज सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, दिन में सूरज निकलने के साथ ये हवाएं लू का रूप ले सकती हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। आज जिन जिलों में लू चलेगी, उनमें गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ततारपुर के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन

Uttar Pradesh weather

बारिश होने की संभावना

आज जिन जिलों में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिलेगा, यानी मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है, उनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और अम्बेडकरनगर के आसपास के क्षेत्रों के नाम शामिल हैं। इन जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

Uttar Pradesh weather

विज्ञापन

2 दिनों तक बारिश और आंधी का अलर्ट

आवने वाले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज रफ्तार हवा का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ