Uttar Pradesh Weather: पश्चिमी UP में छाई कोहरे की चादर, हापुड़ में हाईवे पर एक साथ टकराईं 12 कार, एक की मौत

Hapur Accident

Uttar Pradesh Weather: पश्चिमी यूपी (West UP) समेत उत्तर भारत (North India) में कोहरे की चादर छाने लगी है। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखा गया। वहीं हापुड़ जिले में घने कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 12 कार आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 10-15 यात्रियों को चोटें आई हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक काफी देर बाद यहां यातायात की सामान्य हो गया।

विज्ञापन

इन जिलों में घना कोहरा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा देखा गया। हापुर के हाईवे नंबर नौ पर सुबह तड़के कोहरे के कारण एक के बाद एक 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। वहीं गाजियाबाद में भी सुबह के समय कोहरे की घनी परत छाने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई।

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार गाजियाबाद में आज सुबह कोहरा/धुंध और बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा मुरादाबाद में भी सुबह कोहरे की चादर छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन

हादसे में एक ऑटो चालक की मौत

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह हापुड़ की ओर से आ रहा ऑटो कोहरे के कारण गन्ना यार्ड के पास किसी अज्ञात वाहन में टकरा गया। इस दौरान 30 वर्षीय ऑटो चालक की दर्दनाक मौत। वहीं दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भी 12 वाहनों के आपस में टकराने के कारण 10-15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण एक गाड़ी पलट गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ