हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: दोस्तों के साथ जा रहा था 18 साल का युवक, तभी छींक आते ही निकल गए प्राण, सदमे में परिवार

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की छीन आने से मौत हो गई। हैरान न हों… यह सही घटना है। तीन दोस्तों के साथ जा रहे युवक की छींक आने से मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यह वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।

दोस्तों के साथ गली में जा रहा था

जानकारी के मुताबिक घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित किदवई नगर की है। यहां रहने वाला जुबैर (18 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ रात में करीब 11 बजे जा रहा था। जुबैर अपने दोस्तों के साथ इलाके की एक गली से गुजर रहा था। तभी उसे छींक आती है। छींक आने के उसने अपना गला पकड़ा और साथ चल रहे दोस्त के कंधे का सहारा लेते हुए जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने दे दिया जवाब

उसके जमीन पर गिरते ही दोस्तों के होश उड़ गए। उन्होंने उसके हाथ-पैरों को रगड़ना शुरू किया। फिर उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जुबैर को हल्की सर्दी हो रही थी। उसके सीने में दर्द था। घर के पास एक डॉक्टर से दवाइयां ले रहा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें