Viral Video: महिला ने ज्वेलरी शॉप से 7 लाख रुपये का हार ऐसे पार किया, एक बार में आप भी नहीं पहचान पाएंगे, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ज्वेलरी की दुकान पर एक महिला ने 6.73 लाख रुपये कीमत का हार पार कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन इस वीडियो को गौर से देखने के बाद ही आप इस घटना को पहचान पाएंगे। अब यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक घटना गोरखपुर जिले के गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा की है। यहां की एक ज्वेलरी की दुकान पर एक महिला मास्क और काला चश्मा लाकर पहुंची। उसने दुकानदार से कई हार देखने के लिए मांगे। आरोप है कि इन्हीं हारों में से उसने एक करीब पौने सात लाख रुपये कीमत वाला हार चोरी कर लिया। कुछ देर बाद महिला अपना बैग लेकर दुकान से चली गई।
ज्वेलरी के शोरूम से 6.73 लाख का हार लेकर फरार हुई महिला
◆ CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
◆ गोरखपुर के गोलघर के बलदेव प्लाजा से सामने आया मामला#Gorakhpur pic.twitter.com/uI7zml2vrh
— News24 (@news24tvchannel) November 27, 2022
सीसीटीवी फुटेज को गौर से देखने पर पता चलता है कि महिला पहले हार के एक डिब्बे को उठाती है। उसे रख देती है। इसके बाद दूसरे हार का डिब्बा उठाती है। उसे भी देखती है। फिर महिला दूसरे डिब्बे को पहले डिब्बे के ऊपर रखती है और चतुराई से दोनों डिब्बों को अपनी गोद में रखती है। दुकान पर खड़े दो लोगों से कुछ बातें करती है। देखते ही देखते नीचे वाले डिब्बे को अपनी साड़ी में छिपा लेती है।
कुछ और देर बात करने के बाद महिला अपना बैग उठाकर वहां से चली जाती है। लेकिन वह यह भूल गई कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। महिला की करतूत इस सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: