Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) जिले में रहने वाले ढाई फुटिया अजीम मंसूरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। शादी के बाद अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजीम मंसूरी बेगम की खुशी में उनके दुपट्टे के साथ ऐसा काम कर बैठे कि लोग बार-बार बस उन्हें ही देख रहे हैं।
काफी प्रयासों के बाद मिली तीन फीट की बुशरा
शामली निवासी ढाई फीट के अजीम का काफी प्रयासों के बाद निकाह हुआ है। निकाह के लिए अजीम की बेकरारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे तय तारीख से 5 दिन पहले ही बारात लेकर हापुड़ पहुंच गए थे। तीन फीट की बुशरा को घर लेकर आए। अब घर में जश्न के दौरान का एक वीडियो सामने आया है।
मैं निकला गड्डी लेकर… पर खूब लगाए ठुमके
वीडियो में देखा जा सकता है कि अजीम मंसूरी ‘मैं निकला… गड्डी लेकर..’ गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ ठुमके ही नहीं लगाए, बल्कि अपनी बेगम का दुपट्टा लेकर खूब नाचे। गाने के बोल, ‘बिस्तर डाल के सो गया’ पर उन्होंने इसी तरह की एक्टिंग भी की। अजीम का यह वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।
निकाह के लिए परेशान थे अजीम
बता दें कि अजीम का कद कम होने के कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। लाख प्रयासों के बाद भी कोई रिश्ता न मिलने पर उन्होंने जिले से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों से गुहार लगाई थी। विधायकों और सांसदों से लेकर सीएम योगी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पत्र लिखा था, लेकिन अजीम उस वक्त मीडिया की नजरों मे आए थे जब वे एक थाने में तहरीर लेकर पहुंच गए थे।
पीएम और सीएम को न्योता देने की बात कही थी
कुछ दिन पहले उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि मेरी शादी 7 नवंबर को तय हुई है। मैं अपनी शादी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण कार्ड दूंगा। लेकिन फिर किसी भी अड़चन आने की आशंका में वे पांच दिन पहले यानी दो नवंबर को ही बारात लेकर बुशरा के यहां पहुंच गए थे।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
40 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
11 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines