हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tommy Weds Jelly: वरमाला के बाद हुए 7 फेरे, गांव वालों की कराई देसी घी की दावत, देखें अनोखी शादी का Video

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां टॉमी और जेली की शादी (Tommy Weds Jelly) कराई गई है। इतना ही नहीं बाकायदा बारात और दावत का इंतजाम भी था। लोगों ने डीजे पर जमकर डांस भी किया। ये शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

और पढ़िए –G-20 : मेजबानी के लिए तैयार जोधपुर, शेरपाओं को परोसे जाएंगे बाजरी के सोगरे

ढोल के साथ गांव पहुंची बारात

मामला अलीगढ़ जिले का है। यहां शनिवार को एक शादी समारोह में सात महीने की फीमेल डॉग जेली, मेल डॉग टॉमी से परिणय सूत्र ((Tommy Weds Jelly)) में बंध गई। ढोल, बारात और सात फेरों के बाद लोगों ने इस अनोखी शादी में दावत का भी मजा लिया। बताया गया है कि टॉमी पूर्व सुखरावली ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी का पालतू कुत्ता है। जबकि जेली रामप्रकाश सिंह की पालतू फीमेल डॉग है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1614770380509712385

14 जनवरी को तय हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक टॉमी और जेली की शादी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन तय की गई थी। उनकी शादी हिंदू परंपराओं के मुताबिक की गई है। इसमें टिकरी रायपुर से फीमेल डॉग जेली पक्ष सुखरावली गांव पहुंचा। जहां मेल डॉग डॉमी पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

और पढ़िए –MP News: इस नगर निगम ने लगाया कुत्ता मालिकों पर टैक्स, जानिए पूरी खबर

सभी रस्मों के बाद हुई विदाई

बारात दोनों के बाद दोनो के गलों में मालाओं को बदला गया। दिनेश चौधरी ने बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर हमने शादी समारोह का आयोजन कराया था। देसी घी से बना खाना भी पड़ोस के कुत्तों में बांटा गया था। इसके अलावा जेली और टॉमी को भी भोजन कराया गया। सभी के भोजन के बाद विदाई की रस्म अदा की गई। इस शादी में पहुंचे लोगों ने जमकर वीडियो बनाए।

विज्ञापन

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola