Viral Video: कार लेकर मंडी में चोरी करने पहुंचा था चोर, लोगों ने पकड़ कर ऐसी हालत की, याद आ गई तालिबानी सजा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। एक गल्ला मंडी में लोगों ने धान (चावल) की बोरियां चोरी करते हुए एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसे एक खंभे से बांधकर तालिबानी सजा दी। कई घंटों तक उसकी पिटाई करते रहे। घटना घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना हरदोई जिले की नवीन गल्ला मंडी की है। यहां के लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार रात को एक ऑल्टो कार में सवार होकर करीब 3 से 4 लोग मंडी में पहुंचे। उन्होंने एक आढ़त से धान की करीब 4-5 बोरियां गाड़ी में डाल लीं। तभी मंडी में सो रहे पल्लेदारों को इसकी भनक लग गई।
पल्लेदारों ने दौड़ाकर एक चोर को दबोच लिया। मंडी में एक खंभे से उसे बांध लिया। आरोप है कि इसके बाद उसकी जमकर धुलाई लगाई। तालिबानी सजा की तरह से उसे पीटा। वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया। दो वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं।
एक वीडियो में शख्स खंभे से बंधा हुआ दिख रहा है। जबकि दूसरे वीडियो में लोग उसे पीट रहे हैं। इसके बाद थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शख्स को हिरासत में लिया है। वहीं मौके से बरामद ऑल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: