Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता फूल बाग में गांधी प्रतिमा पर सत्याग्रह पर हैं। अब सोमवार को सत्याग्रह के दौरान विरोध स्वरूप विधायक ने पार्क में स्नान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अमिताभ बाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर विपक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया है। योगी सरकार की ओर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और कुछ अन्य विधायकों पर कथित रूप से झूठे मुकदमे दर्ज करने का विरोध कर रहे हैं।
विधायक इरफान सोलंकी पर लगे थे ये आरोप
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से 3 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि एक जमीन के विवाद में इरफान सोलंकी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक संपत्ति में आग लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने विधायक पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
पुलिस ने इरफान सोलंकी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए। काफी दिनों की फरारी के बाद उन्होंने दिसंबर में अपने भाई और साथियों के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सरेंडर किया।
महाराजगंज की जेल में बंद है इरफान सोलंकी
विधायक इरफान सोलंकी की गिरफ्तारी के बाद कानपुर पुलिस ने 26 दिसंबर को इरफान सोलंकी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और दो अन्य मुकदमे भी दर्ज किए। इरफान सोलंकी फिलहाल महाराजगंज की जेल में बंद हैं। विधायक पर पहले से ही प्लॉट विवाद, आगजनी, फर्जी आधार कार्ड के साथ हवाई यात्रा और बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय नागरिकता प्रदान करने सहित कई मामलों में मामला दर्ज है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines