Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UP Roadways) की दौड़ती बस में आचानक आग लग गई। ये बस कानपुर से लखनऊ (Kanpur to Lucknow) की ओर आ रही थी।
बताया गया है कि बस में 45 से ज्यादा सवारियां थीं। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
अचानक पूरी बस में भर गया धुंआ
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को यूपी यूपी रोजवेज की एक बस कानपुर से लखनऊ आ रही थी। इसी दौरान लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में चलती हुई बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस के इंजन ने भी आग पकड़ ली। पूरी बस में धुंआ फैलने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
लाठियों से तोड़े बस के शीशे
बस के चालक ने फुर्ती दिखाते हुए सड़क के किनारे बस को रोका। बस से भीषण धुंआ निकलता देख राहगीरों में भी हड़कंप मच गया। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लाठी-डंडों से बस के पीछे वाले शीशे और खिड़कियों को तोड़कर सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कई यात्री घायल भी हुए हैं।
लखनऊ जा रही थीं 45 सवारियां
बताया गया है कि रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे आजादनगर डिपो की बस झकरकटी बस स्टैंड से 45 सवारियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। बस दोपहर में करीब एक बजे बंथरा क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान बस के इंजन में आग लग गई। हालांकि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
47 mins agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
17 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
18 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
20 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines