Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी ही हाउसिंग सोसाइटी के गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड को कार से उड़ा दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामले की जांच कराई गई तो लोगों के भी होश उड़ गए। कार चालक एक कंपनी का एमडी है। उसके खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज है। आरोपी गिरफ्तारी से भाग रहा था। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कंपनी की कर्मचारी ने दर्ज कराया था मुकदमा
जानकारी के मुताबिक कार चालक नीरज सिंह एक निजी कंपनी में महाप्रबंधक (एमडी) के पद पर काम करता है। नोएडा पुलिस ने बताया कि नीरज के खिलाफ उसकी सहकर्मी ने मुकदमा दर्ज कराया है। कथित रूप से दुष्कर्म का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस से भाग रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी भी कर रही है।
पुलिस आने की लग गई थी भनक
मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि नीरज सिंह को सेक्टर-120 के आम्रपाली राशि सोसायटी में उनके घर पर देखा गया है। वहीं पुलिस के आने की भनक लगने पर वह सोसायटी से अपनी कार लेकर भागने लगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नीरज सिंह अपनी सफेद रंग की कार को भूमिगत पार्किंग से लेकर बाहर आता है। तेज रफ्तार कार से गेट पर खड़े एक सुरक्षा गार्ड से टक्कर मार दी। इतनी ही नहीं उसे सोसायटी के बाहर तक घसीटता हुआ ले गया। बताया गया है कि वह काफी हड़बड़ी में था।
भागते समय फायरिंग का भी आरोप
वहीं एक अन्य वीडियो क्लिप में उसके द्वारा सुरक्षा गार्ड को जमीन पर पटकते हुए दिख रहा है, क्योंकि अन्य सुरक्षा गार्ड और पुलिस अधिकारी कार को घेरना शुरू कर देते हैं। इसके बाद आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस की ओर से बताया गया है कि सुरक्षा गार्ड अशोक मावी के कंधे और पैरों में चोटें आईं। पुलिस ने उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
15 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines