Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। महिला सिपाही के साथ वारदात में लापरवाही बरतने पर उन्होंने ग्रेटर नोएडा के रबूपुर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने से आ रही महिला पुलिसकर्मी पर एक अज्ञात बदमाश ने हमला करते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इस पर पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही बरतने के लिए एसएचओ रबूपुरा को निलंबित कर दिया है।
दो दिन पहले महिला सिपाही के साथ हुई वारदात
आरोप है कि थाने पहुंचकर सिपाही अलका चौधरी ने थाना प्रभारी को आपबीती बताई, लेकिन एसएचओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला सिपाही के मुताबिक उसने बताया कि वह 13 दिसंबर को बस से उतरकर थाने जाने के लिए इंतजार कर रही थी। तभी एक बदमाश ने रास्ता पूछने के बहाने उस पर हमला कर दिया।
यहां देखें वीडियो
जानकारी के बाद भी थानेदार ने नहीं की कार्रवाई
महिला सिपाही का कहना है कि उस व्यक्ति ने महिला कांस्टेबल को झाडियों के पीछे खींचने का भी प्रयास किया, लेकिन तभी वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर पर सवार कुछ लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद महिला सिपाही थाने पहुंची और एसएचओ को घटना के बारे में बताया। लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
नोएडा कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई
24 घंटे के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर यह मामला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह तक पहुंच गया। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नाराजगी जताते हुए रबूपुरा थाने के एसएचओ विवेक कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। साथ महिला सिपाही के साथ हुई वारदात का मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं नोएडा पुलिस कमिश्नर का फोन पर कड़ा रुख दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
10 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
15 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines