हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: 7 फीट के सांप से आधे घंटे तक टक्कर लेती रही डॉगी, फिर इस तरह हुआ खौफनाक लड़ाई का अंत, देखें

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है। यहां एक डॉगी (Doggy) ने अपने मालिक के परिवार को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। घर में घुसे 7 फीट के सांप से आधे घंटे तक टक्कर लेती रही।

नजारे को देख परिवार और गांववाले भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं आखिर में वो हुआ, जिसका किसी को अंदाजा तक वहीं था। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी वीडियो को देखकर दंग रह जाएंगे।

परिवार में पाल रखी है देसी नस्ल की डॉगी

घटना मिर्जापुर के चिल्ह थाना क्षेत्र के गांव तिलठी की है। उमेश नाम के एक किसान का गांव में घर है। उसने अपने घर में देसी नस्ल की डॉगी पाल रखी है। परिवार के सभी लोग उसे प्यार से जूली कहते हैं। एक दिन उमेश के घर में करीब 7 फीट लंबा सांप घुस आया। सांप के देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

सांप और डॉगी की भिड़ंत देख परिवार वाले दंग

तभी घर में रहने वाली जूली उस सांप से लोहा लेने के लिए आ गई। सांप को मुंह से पकड़ कर खुले स्थान में ले आई। इसके बाद सांप और जूली में करीब आधे तक संघर्ष होता रहा। इस संघर्ष को देख उमेश के परिवार वाले भी सहम गए। उन्हें लगा की सांप ने काट लिया तो वे जूली को खो बैठेंगे। उन्होंने कई बार जूली को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

दोनों में लड़ाई में इसकी हुई जीत

आखिरकार जूली ने पीछा तब छोड़ा जब सांप ने अपने प्राण त्याग दिए। वहीं सांप और डॉगी की लड़ाई का परिवार के एक सदस्य ने वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले कुत्तों द्वारा लोगों पर हमले और उन्हें काटने की खबरें आती थीं, लेकिन इस घटना ने जूली को पूरे गांव में एक मिसाल बना दिया है।

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें