हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: दादी के कुंडल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों का 'बहादुर रिया' ने किया ये हाल, देखें

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में एक छात्रा दो लुटेरों से भिड़ गई। दोनों बदमाश छात्रा की दादी के कानों से कुंडल छीन कर भाग रहे थे। तभी साहसी लड़की ने उन्हें बाइक समेत गिरा लिया। काफी देर तक संघर्ष किया।

हालांकि बदमाश कुंडल समेत भागने में सफल रहे, लेकिन घटना का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर आने के छह घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है।

देखें बहादुर छात्रा का वीडियो

बाजार जा रही थीं दादी-पोती

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम को जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मैदा मोहल्ले की है। यहां रहने वाले वरुण अग्रवाल की मां संतोषी देवी अपनी पोती रिया के साथ बाजार जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने संतोषी देवी के कानों से सोने के कुंडल छीन लिए और भागने लगे।

विज्ञापन

रिया ने बाइक समेत दोनों को गली में गिरा लिया

इसे देख रिया बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गई। घटनास्थल पर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक भागते हुए बदमाशों से रिया संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। उसने आरोपियों को बाइक समेत गली में गिरा लिया। पीछे बैठे एक बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद बूढ़ी दादी भी आ गई। दोनों ने उनसे लोहा लिया।

https://twitter.com/meerutpolice/status/1601660610689003521

विज्ञापन

पुलिस ने लिया संज्ञान, मुठभेड में दोनों के लगी गोली

काफी देर तक संघर्ष के बाद आरोपी भागने में सफल रहे। वहीं सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मेरठ के एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि पुलिस ने देर रात दोनों बदमाशों की एक इलाके में घेराबंदी की। आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान सचिन और शिवम सोनी के रूप में हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola