Viral Video: थाने के लॉकअप में बंद शख्स ने सुनाया ऐसा गाना, पुलिस वाला भी बोला- तुम्हें अभी छोड़ते हैं...

UP Viral Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एक थाने के लॉकअप (Lockup) में बंद शख्स का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज से वायरल हो रहा है। लेकिन यह वीडियो आपको हैरान नहीं, बल्कि हंसने पर मजबूर कर देगा। किसी मामले में पुलिस उसे पकड़ कर लाई थी। फिर शख्स ने ऐसा गाना सुनाया कि पुलिस वाले भी अपनी हंसी रोक न पाए। मदमस्त अंदाज में उसने गाना गाया।

यूपी के एक थाने का है वीडियो

दरअसल, थाने में जाने और पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के पसीसे छूट जाते हैं। और जब बात थाने के लॉकअप में बंद होने की हो तो लोग भगवान से यही दुआ करते हैं कि किसी को भी ऐसा दिन न दिखाए, लेकिन यहां मामला उल्टा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो उत्तर प्रदेश के किसी थाने का बताया जा रहा है। एक शख्स थाने के लॉकअप में बंद दिखाई दे रहा है।

मुझे पीने का शौक नहीं….

लॉकअप के सामने कुछ पुलिस वाले बैठे दिखाई दे रहे हैं। एक महिला पुलिस कर्मी भी दिख रही है। इसी बीच लॉकअप में बंद शख्स गाना गाने लगता है। उसने गाना भी 80 के दशक की फिल्म ‘कुली’ का ‘मुझे पीने का शौक नहीं… पीता हूं गम भुलाने को’ गाया। इस पर वहां मौजूद पुलिस भी हंस पड़े। वीडियो में दिख रही महिला पुलिस कर्मी भी हंस रही हैं। इसी बीच एक पुलिस वाला कहता है कि चिंता न करो, तुम्हें छोड़ते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ