Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने भतीजे की बारात निकासी में नाच रहे फूफा की महज 5 सेकेंड में मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शख्स की मौत का वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
रिश्तेदारों के साथ बारात में नाच रहे थे
घटना वाराणसी के मंडुआडीह इलाके की है। जिले के बड़ी पियारी क्षेत्र के रहने वाले मनोज विश्वकर्मा (40 वर्ष) अपने साले के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां बारात निकाली की तैयारी हो रही थी। परिवार वालों ने बताया कि बारात लखनऊ की ओर जा रही थी। परिवार के लोग नाच रहे थे। मनोज भी परिवार वालों के साथ खुशी में झूम रहे थे। तभी उन्हें अचानक चक्कर आए।
लोगों को लगा डांस स्टेप कर रहे हैं
साथ में नाच रहे लोगों को पहले लगा कि वह डांस का कोई स्टेप कर रहे हैं। फिर उनको देखकर सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं डांस के समय वहां खड़ा परिवार का कोई शख्स वीडियो बना रहा था।
पहले भी हुई हैं इस तरह की मौतें
उस शख्स के मोबाइल फोन मनोज की मौत के समय का पूरा दृश्य कैद हो गया। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मनोज को कार्डियक अरेस्ट आया था या फिर कुछ और, इसका पता पोस्टमार्टम कराने के बाद रिपोर्ट से ही लगेगा। बता दें कि पूर्व में भी डांस करते हुए या फिर मंचों पर अभिनय करते हुए लोगों की मौत कैमरों में कैद हुई हैं। यह कोई पहला मामला नहीं हैं।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
27 mins agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
8 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
11 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
12 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
18 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
20 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
21 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
21 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
23 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines